वचन बदलकर वाक्यों को दुबारा लिखिए।

जिस शब्द से किसी वस्तु या प्राणी की संख्या का बोध होता है उसे वचन कहते हैं। जैसे:1. मैं विद्यालय जाता हूँ। 2. बकरियाँ चारा खा रही हैं। वचन के दो भेद होते हैं- 1. एकवचन 2. बहुवचन एकवचन: संज्ञा के जिस रूप से किसी व्यक्ति, वस्तु, प्राणी, पदार्थ आदि के एक होने का पता चलता है उसे एकवचन कहते हैं। जैसे- लड़का, गाय, सिपाही,मोर आदि। 2. बहुवचन: संज्ञा के जिस रुप से किसी व्यक्ति, वस्तु, प्राणी, पदार्थ आदि के एक से अधिक होने का पता चलता है उसे बहुवचन कहते हैं। जैसे-लड़के, बच्चे, कपड़े, पुस्तकें आदि।
Language: Hindi
Subject: हिंदी > व्याकरण
Age: 10 - 11

वचन बदलकर वाक्यों को दुबारा लिखिए।

जिस शब्द से किसी वस्तु या प्राणी की संख्या का बोध होता है उसे वचन कहते हैं।
जैसे:1. मैं विद्यालय जाता हूँ।
2. बकरियाँ चारा खा रही हैं।
वचन के दो भेद होते हैं-
1. एकवचन 2. बहुवचन
एकवचन: संज्ञा के जिस रूप से किसी व्यक्ति, वस्तु, प्राणी, पदार्थ आदि के एक होने का पता चलता है उसे एकवचन कहते हैं।
जैसे- लड़का, गाय, सिपाही,मोर आदि।
2. बहुवचन: संज्ञा के जिस रुप से किसी व्यक्ति, वस्तु, प्राणी, पदार्थ आदि के
एक से अधिक होने का पता चलता है उसे बहुवचन कहते हैं।
जैसे-लड़के, बच्चे, कपड़े, पुस्तकें आदि।

मैं बाज़ार से फल लायी हूँ।

मेरे पास दस गुब्बारे थे|

यह आम मीठा है।

आसमान में हवाई जहाज उड़ रहा था।

लड़का खेलता है।

बकरी घास खा रही है।

चादर सूख रही है।

गमले मैदान में रख दो।